ईद को मनाते हुए सेना ने बांटी अनंतनाग में मिठाई

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 06:10 PM (IST)

श्रीनगर : पूरे देश में आज ईद उल फितर का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। ईद को मनाते हुए सेना के कर्मियों ने अनंतनाग में मिठाई से लोगों का मुंह मीठा करवाया। आज सुबह श्रीनगर की मस्जिद में नमाज पढ़ी गई जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। देश के अन्य राज्यों में भी ईद का जश्न देखने को मिला। देश में ईद दिल्ली की जामा मस्जिद, असम की गुवाहाटी, यूपी के अलीगढ़, भोपाल के ईदगाह, मुंबई की माहिम दरगाह, पटना के गांधी मैदान और हैदराबाद में चारमीनार के निकट मक्का मस्जिद में मनाई गई। 

 

उल्लेखनीय है कि मुसलमान ईद-उल-फितर के दिन 30 दिनों के बाद पहली बार दिन में खाना खाते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि अल्लाह ने ही महीनें भर उन्हें रोजे रखने की शक्ति दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News