सैन्य वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, हिंसक प्रदर्शन जारी

Monday, Aug 08, 2016 - 01:50 PM (IST)

श्रीनगर: गांन्दरबल के सुम्बल में सेना की केसपर गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति  की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वंगीपोरा में सैन्य वाहन ने एक कार को टक्कर मारी जिससे एक सिविल नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ मीर निवासी गान्दरबल के रूप में की गई। घटना के फौरन बाद सुम्बल के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने फारेस्ट चेक पोस्ट को आग लगा दी और आर्मी बंकरों को भी जलाने की कोशिश की। वहीं सुम्बल के एसडीएम के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
 

ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।
 

Advertising