कश्मीर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं: अमित शाह

Sunday, Apr 30, 2017 - 04:31 PM (IST)

जम्मू कश्मीर : भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह देशव्यापी विस्तार यात्रा के शुभारंभ पर दो दिन के लिए जम्मू आए हैं। यात्रा की शुरुआत में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा की नीतियाें पर बात की। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। सूत्रों के अनुसार दौरे के पहले ही दिन संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में हुईं दो बैठकों में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा केंद्रित रही। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने राज्य के हालात खासकर कश्मीर में लगातार बढ़ रही पत्थरबाजी, हिंसा तथा आतंकी घटनाओं पर चिंता जताई। 

 

 

भावनाओं में बहकर नहीं किया जाना चाहिए फैसला
अमित शाह ने कहा कि भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला नहीं किया जाना चाहिए पत्थरबाजों तथा अलगाववादियों से किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। इन सारी घटनाओं से विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। 

 

 

अमित शाह ने कहा ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं
सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने सभी की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि  केंद्र सरकार समस्या के हल के लिए काम कर रही है। पत्थरबाजों तथा उपद्रवियों के प्रति सरकार तर्कसंगत तरीके से हल करने में लगी हुई है। इसके बारे में ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। कहा गया कि नकारात्मक भावनाओं को त्यागें और सकारात्मक सोचें। सभी समस्याओं का हल खुद-ब-खुद निकल आएगा।

 

 

लोगों के समक्ष रखी केंद्र सरकार की उपलब्धियां
अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों के समक्ष रखीं। उन्होंने एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने से लेकर नोटबंदी तक लोगों को बताया। इसके अलावा कहा कि लम्बे समय से लटके वन रैंक वन पेंशन का हल भी मोदी सरकार ने कर दिया है। 

Advertising