अमरनाथ यात्रा : गुफा में किया गया छड़ी मुबारक का पूजन

Monday, Aug 07, 2017 - 03:10 PM (IST)

श्रीनगर : सोमवार को श्रावण पूर्णिमा पर बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा में पारंपरिक छड़ी पूजन के साथ 40 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई। आपको बता दें कि यात्रा के 39वें दिन रविवार को 509 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए जिससे अब तक कुल मिलाकर 2.60 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। 

 

 

रविवार को जम्मू स्थित यात्री निवास आधार शिविर से आखिरी जत्थे में तीस श्रद्धालु बालटाल के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव पंचतरणी के लिए रवाना हुई। वहीं आज यानी सोमवार को रक्षाबंधन के दिन पवित्र गुफा में छड़ी पूजन के साथ यात्रा संपन्न हो गई।
 

Advertising