अमरनाथ यात्रा 2019: सावन की फुहारों के बीच, 7778 श्रद्धालुओं ने किए पावन गुफा के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 11:20 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
श्रीनगर:
दक्षिण क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गुरुवार को सावन की फुहारों के बीच आधार शिविर से एक जत्था रवाना हुआ। जत्थे में 99 हल्के और बड़े वाहनों में कुल 2425 यात्री कड़ी सुरक्षा में बारिश के बावज़ूद दोनों मार्गों से रवाना किए गए। लगभग 1532 यात्रियों को पहलगाम रूट के लिए रवाना किया गया, जबकि 893 शिव भक्तों को बालटाल रूट के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार बालटाल रूट से रवाना हुए जत्थे में 617 पुरुष, 221 महिलाएं व एक बच्चा शामिल था, जो 30 हल्के और 14 भारी वाहनों में गए। वहीं पहलगाम रूट से जाने वाला जत्था कुल 55 हल्के एवं भारी वाहनों में रवाना किया गया।
PunjabKesari, , Amarnath Yatra, 2019 Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019, बाबा बर्फ़ानी, Baba Barfani
'जय-जय भोले भंडारी, हम सब पर हमेशा बनी रहे कृपा तुम्हारी' का गुणगान भक्त कर रहे हैं। यात्रा अधिकारी ने बताया कि बालटाल और पहलगाम में हल्की बारिश के बीच यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बुधवार को पावन गुफा में स्वनिर्मित हिमशिवलिंग के महिलाओं, साधुओं एवं साध्वियों के अलावा बच्चों सहित 7778 तीर्थयात्रियों ने दर्शन लिए। 

पवित्र गुफा के लिए आज सुबह बालटाल आधार शिविर से 'हर हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के उद्घोष के साथ पैदल चलने वाले तीर्थ यात्री रवाना हुए। श्रद्धालु दोपहर तक पवित्र गुफा पहुंच जाएंगे। जिन श्रद्धालुओं ने रविवार को हिमशिवलिंग ने दर्शन कर लिए, उनकी बालटाल आधार शिविर की ओर वापसी शुरू हो गई है। 
PunjabKesari, , Amarnath Yatra, 2019 Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019, बाबा बर्फ़ानी, Baba Barfani
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था नुनवान पहलगाम आधार शिविर से चंदनवाड़ी के लिए रवाना हो गया है। रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को नए विश्राम स्थल की ओर रवाना होंगे। पारंपरिक मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर विश्राम करने वाले तीर्थयात्रियों ने भी आज सुबह पवित्र गुफा के लिए अपनी आगे की यात्रा शुुुरू की। नज़दीकी स्थानों पर विश्राम करने वाले तीर्थयात्रियों ने भी पवित्र गुफा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। 

1 जुलाई से अब तक रिकार्ड 3 लाख तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 46 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को सुचारू और सफल बनाने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। 
PunjabKesari, , Amarnath Yatra, 2019 Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019, बाबा बर्फ़ानी, Baba Barfani


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News