अमरनाथ यात्रा: 1,95,491 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन

Sunday, Jul 16, 2017 - 10:28 AM (IST)

पहलगाम : अमरनाथ यात्रा के 17वें दिन 8,638 यात्रियों ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं जिससे अब तक हिम शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,95,491 तक पहुंच गई है। यात्रियों के उमड़ते सैलाब को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत संगम पैलेस रेल हैड कॉम्पलैक्स से पहले यात्रियों को पहलगाम व बालटाल के लिए टोकन लेना पड़ता था। अब प्रशासन ने टोकन जारी करने वाले स्थान संगम पैलेस को बंद कर दिया है। 

 

प्रशासन की ओर से यात्रियों को चिकित्सा प्रमाण-पत्र बना कर तत्काल पंजीकरण करवाने को कहा जा रहा है। उधर, पंजीकरण काऊंटर पर यात्रियों की अधिक भीड़ होने के चलते प्रशासन द्वारा ठोस प्रबंध किए गए हैं और पुलिस की मदद के लिए सिविल डिफैंस वालंटियर्स व वार्डनों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

Advertising