अमरनाथ यात्रियों की भूख मिटा रहा अटूट लंगर

Tuesday, Jul 11, 2017 - 03:12 PM (IST)

पहलगाम : जम्मू शहर में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर के प्रबंध किए हैं। राम मंदिर में साधुओं के लिए अटूट लंगर लगाया जा रहा है, जबकि यात्री निवास में भी कई लंगर संगठनों की ओर से नि:शुल्क लंगर लगाए गए हैं। इसी कड़ी के तहत भारतीय मोदी आर्मी ने भगवती नगर में लंगर लगाया है, जिसका उद्घाटन आई.जी. अशकूर वानी ने किया। भारतीय मोदी आर्मी के पदाधिकारी बाबा चंचल सिंह और अजय जम्वाल ने बताया कि यात्रियों के लिए यात्रा खत्म होने तक लंगर लगाया जाएगा।

 


यात्रियों की सहायता के लिए सी.आर.पी.एफ. ने लगाया सहायता बूथ
सी.आर.पी.एफ. ने यात्रियों की सहायता के लिए जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर एक सहायता बूथ ‘मददगार’ की स्थापना की है। इस सहायता बूथ का उद्देश्य देश के विभिन्न भागों से आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा के संदर्भ में जानकारी देना, बेस कैंप व चिकित्सा केन्द्रों की उपलब्धता से अवगत करवाना तथा अन्य वांछित सुविधा देना है।

Advertising