भयानक सड़क दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Monday, May 22, 2017 - 11:15 AM (IST)

पुंछ : जिले के नूरी चाम क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने एक व्यक्ति की जिंदगी को छीन लिया है। यहां रविवार शाम को एक ऑल्टो कार दुर्घटना का शिकार हो गई और नाले में जा गिरी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई व कई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी भातादुरियां एरिए के रहने वाले थे। 

 

शिनाख्त के बाद पता चला है कि इस दुर्घटना में 24 वर्ष के मुस्तफा अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में 22 वर्ष के शदाब पियामी, 25 साल के मोहम्मद एरिफ, 14 वर्ष के उमर खान और 20 साल के मोहद मुख्तार शामिल हैं। इनमें से मोहम्मद आरिफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जी.एम.सी. जम्मू में ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Advertising