पाक के खिलाफ समाज सुधार सेवा सोसाईटी ने जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Sunday, Jan 21, 2018 - 02:37 PM (IST)

पुंछ (धनुज) : पाकिस्तान की ओर फायरिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। पाक की नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले 3-4 दिनों से लगातार गोलीबारी जारी है। जिसके चलते सीमा सुरक्षाबल, सेना के जवान और आम लोगों उनकी गोलीबारी का शिकार हुए है। यह सब देखते हुए गुस्साए सामाजिक संगठन समाज सुधार सेवा सोसाईटी के सदस्यों और युवाओं का पाक के खलाफ गुस्सा भड़क उठा है। उन्होने पुंछ जिले में पाक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका का पुतला फूंका है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की भी मांग की।

Advertising