एनकाऊंटर के बाद त्राल में जनजीवन सामान्य

Thursday, Jul 20, 2017 - 06:32 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में आज 4 दिन बाद जनजीवन सामान्य हो गया है। दरअसल, पिछले 4 दिनों से त्राल में हड़ताल और बंद के हालात थे। स्थानीय लोग 4 दिन पहले हुए एक एनकाऊंटर का विरोध कर रहे थे, जिसमें सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। जानकारी के अनुसार 4 दिन के बाद आज त्राल में हालात सामान्य दिखाई दिए। स्कूल, कालेज और बाजार सामान्य की तरह खुले। सुबह से ही बाजारों में भीड़ दिखाई दी। लोग बाजार में जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह दौड़े।

 


वहीं एनकाऊंटर के दौरान मारे गए स्थानीय आतंकी मुख्तार अहमद उर्फ बिट्टा मौलवी के अमीराबाद स्थित घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। सनद रहे कि शनिवार को सुरक्षा बलों ने सतूला इलाके के हाजिन के जंगलों में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। मुख्तार अहमद भी उन्हीं में से एक था।

Advertising