जमीन में दबी माइन पर पैर रखने से हुआ विस्फोट, एक जवान घायल

Saturday, May 20, 2017 - 12:11 PM (IST)

कश्मीर : शुक्रवार को नियमित गश्त के दौरान जमीन में दबी माइन पर पैर रखने से एक जवान घायल हो गया। LoC से सटे मेंढर सेक्टर में सैनिक का पैर जैसे ही माइन पड़ां तो वहां जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। गनीमत रही कि जवान की जान बच गई, लेकिन उसकी एड़ी में फ्रैक्चर हो गया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया।

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह पुंछ जिले की मेंढर तहसील के LOC केजी सेक्टर में एक धमाकेदार विस्फोट हुआ जिसमें 22 सिख ली के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को पुंछ में स्थित सेना के अस्पताल में ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल जवानों में 27 साल की महिला मानवीर व 35 साल के पुस्र्ष इकबाल शामिल हैं। घटना के बाद एरिए में को चारों तरफ से घेर कर सर्च अॉपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertising