अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शनों को 1682 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

Thursday, Jul 20, 2017 - 11:07 AM (IST)

पहलगाम : अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से शिवभक्तों का आना जारी है। इसी कड़ी के तहत बुधवार को जम्मू के यात्री निवास बेस कैम्प से 1682 यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना किया गया। जम्मू से भेजे गए जत्थे में 1278 पुरुष और 404 महिला श्रद्धालु शामिल थे, जिन्हें 27 छोटे व 33 बड़े वाहनों में रवाना किया गया। जत्थे में बालटाल आधार शिविर के लिए 554 पुरुष और 288 महिलाएं शामिल थीं, जबकि पहलगाम जाने वालों में 724 पुरुष और 116 महिलाएं शामिल थीं। 

 

इस वर्ष 40 दिनों की अमरनाथ यात्रा के 21वें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिसके पीछे 2 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला और दूसरा कारण बाबा बर्फानी का अंतर्ध्यान होना है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी पर गहरी आस्था होने से देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। 
 

Advertising