अमरनाथ यात्रा: जम्मू से रवाना हुआ 294 यात्रियों का नया जत्था

Sunday, Jul 30, 2017 - 11:19 AM (IST)

पहलगाम: शनिवार को जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से कुल 294 यात्रियों के जत्थे को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना किया गया है। हिम शिवलिंग के दर्शनों के लिए भेजे गए इस जत्थे में 180 पुरुष, 20 महिलाएं, 68 साधु और 26 साध्वियां शामिल हैं, जिन्हें 11 छोटे और बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के 31वें दिन 1273 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। जिससे अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों की संख्या 2,52,599 से पार हो गई है। अमरनाथ यात्रा अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही है जिससे जम्मू में स्थित 2 पंजीकरण केंद्रों में बहुत ही कम यात्री पंजीकरण के लिए आ रहे हैं।

Advertising