कमरे में संदिग्ध हालत में मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर पंहुची पुलिस

Thursday, Oct 12, 2017 - 11:07 AM (IST)

जम्मू: बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुअा है। जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर की सुबह उसका एक दोस्त उसे मिलने के लिए उसके घर गया। उसके कई बार दरवाजे खोलने की हांक लगाई, लेकिन प्रिंस ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ, फिर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो प्रिंस अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद उसके साथी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (18) निवासी नानक नगर गुरदासपुर के रुप में हुई है जोकि जैन इंडस्ट्री में कार्यरत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

Advertising