पाक फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

Monday, Oct 24, 2016 - 03:03 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान द्वारा कानाचक सेक्टर में की जा रही गोलीबारी में एक 8 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य स्थानीय लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का शिकार भारतीय जवान और आम लोग हो रहे हैं। गौरतलब है कि आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर रविवार रात से भारी गोलीबारी कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने जम्मू संभाग में 20 चौकियों को निशाना बनाया है। हांलाकि बीएसएफ के जवान भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की भी कई चौकियों को नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ घर भी जल गए हैं। पाकिस्तान की तरफ कई नागरिकों को रोते-बिलखते भी देखा गया है।

बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को शांत करने के लिए अपनी फायरिंग की ताकत को 5 गुणा बढ़ा दिया है।


Advertising