कश्मीर में अशांति में 77 लोग गिरफ्तार

Friday, Oct 07, 2016 - 12:10 AM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में लगातार तीन महीने से चली आ रही हिंसा में अभी भी कई स्थानों पर पथराव हो रहे हैं। ताजे मामले में गुरुवार को कश्मीर घाटी में पुलिस ने पथराव करने वाले 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बुरहान वानी की मौत के बाद से ही पथराव हो रहा है जिसके बाद एक लंबा कफ्र्यू भी चला जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
 

पुलिस के प्रवक्ता ने यहां बताया कि घाटी के विभिन्न भागों में पिछले 24 घंटे में अशांति फैलाने के आरोप में 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को घाटी में हालांकि स्थिति सामान्य रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर स्थिति में सुधार देखा गया और सड़कों पर वाहनों की अच्छी खासी संख्या देखी गई।

Advertising