अमरनाथ यात्रा: पवित्र गुफा में 628 यात्रियों ने की पूजा-अर्चना

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 12:08 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा अब अंतिम चरण में है। शनिवार को पवित्र गुफा में 628 यात्रियों ने पूजा-अर्चना कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक यात्रियों की संख्या 2,59,042 तक पहुंच गई है। अमरनाथ यात्रा के दौरान कई तीर्थयात्रियों ने बताया है कि उन्होंने यात्रा के अंतिम दिनों में दर्शन करने का मन बनाया था और यहां आकर वह धन्य हो गए हैं। 
 

 


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा राखी वाले दिन यानी 7 अगस्त को सम्पन्न हो जाएगी। इसके बावजूद भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग पवित्र गुफा की धार्मिक महत्ता के चलते यात्रा पर पहुंच रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News