झज्जर कोटली में नहाने गई 6 किशोरियां बहीं, 2 के मिले शव - 1 की तलाश जारी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 09:20 AM (IST)

जम्मू : झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में स्थित सरांजलि में नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से नहाने गई 6 किशोरियां पानी में बह गईं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए बचाव अभियान के दौरान 2 बच्चियों के शव बरामद किए गए जबकि 3 को नाले से निकालकर जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक डूबी एक बच्ची की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक महिला के साथ 6 बच्चियां नदी में नहाने के लिए गई थीं। इस दौरान अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया और नदी में बाढ़ आ गई। तेज पानी की चपेट में आ जाने के कारण 6 किशोरियां पानी में बह गईं। स्थानीय लोगों व पुलिस ने अभियान चलाकर 5 को बाहर निकाला जिनमें से 2 की मौत हो चुकी थी। 3 को उपचार हेतु जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बरामद शवों की पहचान अनिता पुत्री ब्रिज मोहन निवासी ओटा व नेहा निवासी कट्टल बटाल के रूप में हुई है। वहीं जी.एम.सी. में उपचाराधीन किशोरियों की पहचान वंदना पुत्री बलदेव राज निवासी सरांजलि, बारखी भगत पुत्री ब्रिज मोहन निवासी ओटा व राधिका पुत्री रवी कुमार निवासी सरांजलि के रूप में हुई है। इस घटना के उपरान्त क्षेत्र में मातम छाया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News