6 डी.एच.एस. के लिए 252 नर्सों की होगी भर्ती

Friday, Dec 27, 2019 - 05:57 PM (IST)

जम्मू(सतीश): वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, अटल डुल्लू ने आज जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों (डी.एच.एस.) में नैशनल बोर्ड (डी.एन.बी.) में डिप्लोमैट शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि एक महीने के भीतर 6 डी.एच.एस. के लिए 252 स्टाफ नर्सों को काम पर रखा जाएगा।

उन्होंने राजकीय मैडीकल कॉलेजों और जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पतालों में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए ये विचार रखे। एन.एच.एम. के नोडल अधिकारी ने अब तक की गई कार्रवाई और विभिन्न अस्पतालों में डी.एन.बी. शुरू करने के लिए आवश्यक कदमों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

अस्पतालों में डी.एच. पुंछ, सरकारी अस्पताल गांधी नगर जम्मू, डी.एच. ऊधमपुर, डी.एच. जवाहर लाल नेहरू मैमोरियल अस्पताल श्रीनगर, डी.एच. पुलवामा और सी.एच.सी. कुपवाड़ा शामिल हैं। बैठक में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू, डा. रेणु खजुरिया; प्रिंसीपल गवर्नमैंट मैडीकल कॉलेज, जम्मू, डा. सुनंदा रैना; मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भूपिंदर कुमार; चिकित्सा अधीक्षक, चंदर प्रकाश; संयुक्त निदेशक (योजना) एच. एंड एम.ई., मदन लाल आदि उपस्थित थे।

rajesh kumar

Advertising