अमरनाथ यात्रा: भोले के जयकारे लगाता 3400 यात्रियों का जत्था रवाना

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 11:29 AM (IST)

पहलगाम: वार्षिक अमरनाथ यात्रा जोर पकड़ने लगी है। जम्मू से 3400 यात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। बाबा बर्फानी के दर्शनों को रवाना हुए श्रद्धालुओं में जोश बरकरार था। हालांकि तीर्थयात्रियों के रवाना होने के दौरान आसमान साफ रहा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात तक बारिश रही थी, जिससे यात्री असमंजस में पड़ गए थे। एक वक्त तक ऐसा लगा कि अगर सुबह भी बारिश हुई तो यात्रा फिर से स्थगित हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News