अमरनाथ के लिए तीर्थयात्रियों का 33 वां जत्था रवाना

Tuesday, Aug 01, 2017 - 01:53 PM (IST)

जम्मू : दक्षिण कश्मीर में हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दो आधार शिविरों के लिए जम्मू से 155 तीर्थयात्रियों का जत्था आज रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की सुरक्षा में आज सुबह छह वाहनों में सवार होकर 33 वां जत्था रवाना हुआ जिसमें 138 पुरूष और 17 महिलाएं शामिल हैं। 28 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 2,55,542 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा का दर्शन किया है।  40 दिवसीय यात्रा रक्षा बंधन के दिन यानी सात अगस्त हो संपन्न होगी।

Advertising