अमरनाथ यात्रा : नाका तोड़कर भागे 3 युवक गिरफ्तार

Saturday, Jul 08, 2017 - 05:12 PM (IST)

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा के दौरान कड़े प्रबंधों के बीच पुलिस ने नाका तोड़ कर भागे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के एक कार में सवार 3 युवक कठुआ से जम्मू की ओर जा रहे थे। रास्ते में नाके पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार सवार युवक नाका तोड़ कर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने पी.सी.आर. के माध्यम से सभी नाकों को सूचित कर दिया और रास्ते में पड़ रहे अगले टोल प्लाजा के समीप तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजूर, लियाकत और लाल हुसैन के रूप में हुई है। तीनों कठुआ के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Advertising