कश्मीर से पलायन करने वालों को दी गई 2693 नौकरियां...6000 ट्रांजिट आवास बनाए गए: सरकार
punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 03:08 PM (IST)
श्रीनगर: प्रधानमंत्री के विकास पैकेज (PMDP), 2015 के तहत कश्मीर से पलायन करने वाले लोगों को 2,693 सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए 6,000 ट्रांजिट आवासों के निर्माण को भी मंजूरी दी है जो घाटी में जम्मू कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं या कार्य करेंगे।
राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘पीएमडीपी, 2015 के तहत कश्मीरी प्रवासियों को 2,693 सरकारी नौकरियां दी गई हैं।'' मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीरी प्रवासियों की शिकायतों पर ध्यान देने के लिए 7 सितंबर, 2021 को एक पोर्टल की शुरुआत की थी।
