2 युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगला

Friday, Jun 22, 2018 - 09:34 AM (IST)

जम्मू : 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय संजय कुमार पुत्र मुल्ख राज निवासी संगरूर ऊधमपुर ने अपने घर पर रहस्यमयी ढंग से जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत ऊधमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पी.सी.आर. ने ऊधमपुर पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है।

उधर, 21 वर्षीय रवि कुमार पुत्र राज कुमार निवासी अर्निया ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी पत्नी ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया और उसे जम्मू मैडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया। पी.सी.आर. ने अॢनया पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है, ताकि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। 

kirti

Advertising