MBBS में दाखिले को लेकर डॉक्टर से 2 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Saturday, Dec 14, 2019 - 06:58 PM (IST)

जम्मू: एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में विशाल कुमार निवासी दुर्गास्थान कटियार, बिहार और निसार केपी निवासी अमानापारा कन्नूर केरल शामिल है।



क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएलए हॉस्टल की मेडिकल अफसर डॉ. महजबीन शेहरी पत्नी डॉ. दानिश अयूब ने दो लाख ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। महजबीन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बेटी का देहरादून में एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने का झांसा दिया था। इसके बदले उन्होंने पहले 2 लाख रुपए बैंक में जमा करवाने के लिए कहा । 



आरोपियों के झांसे में आकर शिकयतकर्ता ने एडवांस में दो लाख रुपए उनके खाते में जमा करवा दिए। बाकी के पैसे दाखिले के बाद देने की बात हुई। क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच में पाया कि दोनों आरोपियों ने बैंक में कई खाते खोल रखे हैं, व फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई सिम कार्ड भी ले रखे थे। इनका इस्तेमाल वह ठगी करने के लिए करते थे। क्राइम ब्रांच ने भी दोनों के खिलाभ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 

rajesh kumar

Advertising