भारी वर्षा से गिरे 2 मकान, 7 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 11:47 AM (IST)

पुंछ(धनुज): पुंछ जिले में भारी बारिश से सुरनकोट में एक कच्चा मकान गिरने से 7 लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद सुरनकोट तैहसील के गांव कल्लर कटल निवासी लियाकत अली का भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया। मकान में मौजूद परिवार के 7 लोग घायल हो गए। जहां 2 की हालत बहुत नाजुक है। जिन्हें जिला अस्पताल राजौरी रैफर कर दिया गया है। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर की बताई जा रही है। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मकान में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं देर शाम जिले की मंडी तैहसील में भी एक मकान गिर गया। लेकिन गनीमत यह रही कि जब यह मकान गिरा उस समय घर पर कोई मौजूद  नहीं था। परन्तु मकान में रखा लाखों रूपय का सामान तबाह हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News