अमरनाथ यात्रा: अब तक 2,59,042 यात्रियों ने किए गुफा के दर्शन

Sunday, Aug 06, 2017 - 12:08 PM (IST)

श्रीनगर : इस वर्ष अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 2,59,042 तक पहुंच गई है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा राखी वाले दिन 7 अगस्त को सम्पन्न हो जाएगी। इसके बावजूद भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग पवित्र गुफा की धार्मिक महत्ता के चलते यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

 

 

उल्लेखनीय है कि जम्मू से पहलगाम व बालटाल मार्ग के लिए जाने वाले यात्रियों ने रवाना होने से पूर्व कहा कि वे अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना के लिए घर से निकले हैं और उन्हें राज्य के हालात के बारे में भली-भांति ज्ञात है, लेकिन उनमें कोई खौफ या डर नहीं है। वे केवल पवित्र स्थल के दर्शन कर धन्य होना चाहते हैं।
 

Advertising