अमरनाथ यात्रा: अब तक 2.48 लाख भक्तों ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

Thursday, Jul 27, 2017 - 11:11 AM (IST)

श्रीनगर : वर्ष-2017 अमरनाथ यात्रा के समापन में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। यात्रा शुरू होने से अब तक 2,48,152 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। बाबा के दर्शनों के लिए आने वाले शिवभक्तों की संख्या अब महज 100-200 में सिमट कर रह गई है। बुधवार को अमरनाथ यात्रा के 28वें दिन 643 यात्रियों ने पवित्र गुफा में पहुंच कर पूजा-अर्चना की है। 

 

उल्लेखनीय है कि यात्रियों की संख्या में कमी आने के चलते भगवती नगर स्थित यात्री निवास अब काफी सूना-सूना दिखाई दे रहा है। भले ही यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, लेकिन यात्री निवास में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध अभी तक जारी हैं। 

Advertising