LoC पर गोलीबारी से अब तक 1700 लोगों ने किया पलायन

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 02:02 PM (IST)

कश्मीर : पाकिस्तान की गोलीबारी से एलओसी और बॉर्डर से सटे गांवों की 5 लाख आबादी पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि एलओसी पर भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के बाद पाकिस्तानी सेना बार्डर के गांवों को निशाना बना रही है। पिछले छह दिनों से लगातार गोलीबारी के चलते नौशेरा में 1700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

 

प्रशासन ने इन लोगों की सुविधाओं के लिए 120 अधिकारियों को काम पर लगाया है। इसके अलावा गोलाबारी में मारे जाने वालों के परिवारों को एक लाख रुपए राहत राशि के तौर पर देने की भी घोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News