अमरनाथ यात्रा : नए जत्थे के लिए 1184 श्रद्धालुओं का किया गया पंजीकरण

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 05:20 PM (IST)

पहलगाम: अमरनाथ यात्रा के इच्छुक लगभग 1184 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया है। इनमें से वैष्णवी धाम में पहलगाम रूट के लिए 386 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ है, वहीं बालटाल के लिए 253 यात्रियों का पंजीकरण किया गया है। इसी तरह सरस्वती धाम पंजीकरण केंद्र में पहलगाम मार्ग के लिए 219 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया वहीं बालटाल हेतु 229 लोग पंजीकृत हुए। वहीं बात की जाए सैंट्रल महाजन हाल की तो यहां सोमवार को पहलगाम रूट के लिए 55 यात्रियों का पंजीकरण हुआ है, जबकि बालटाल मार्ग हेतु 42 यात्रियों को पंजीकृत किया गया है। 

 

उल्लेखनीय है कि हिमशिवलिंग रूपी बाबा बर्फानी अब लगभग अंतध्र्यान हो गए हैं। पवित्र गुफा पर तैनात अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि गुफा में बाबा बर्फानी के प्रतीक के तौर पर अब केवल आधार ही बचा हुआ है। यात्रा में श्रद्धालुओं की कमी होने से यात्रियों को टोकन देने का काम भी अब बंद कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से यात्रियों का सीधा सैंटरों में पंजीकरण शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक अब हर रोज 2 हजार से कम श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के समीप वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और महाजन हॉल जम्मू में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं का करंट रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसी तरह पुरानी मंडी में राम मंदिर में साधुओं का पंजीकरण हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News