5 माह पहले अगवा नाबालिग 13 वर्षीय ईसाई लड़की बरामद, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 03:01 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): कराची के ऐंटी वाईलैंट क्राइम सैल ने ईसाई भाईचारे से संबंधित एक अगवा हुई नाबालिग लडक़ी को बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीमापार सूत्रों के अनुसार पीड़ित नाबालिग 13 वर्षीय ईसाई लड़की का 27 दिसम्बर 2022 को साईदाबाद से अगवा किया गया था।

सिंध सरकार ने इस घटना का गंभीर नोटिस लिया था। जिस पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस संबंधी आरोपी मोहम्मत नोमान तथा लाल महमूद को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद नोमान ने पीड़ित लड़की जब्री धर्म परिवर्तन करवा कर उससे जब्री निकाह कर रखा था।  

इस्लामाबाद में 8 वर्षीय अफगान बच्ची से दुष्कर्म
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद मे दिन-दिहाड़े एक नाबालिग 8 वर्षीय अफगान बच्ची से दुष्कर्म किया गया तथा लोगों की उपस्थिति में ही आरोपी भागने में सफल हो गया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीमापार सूत्रों के अनुसार नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर इस्लामाबाद की शहजाद टाऊन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्व केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी उसे नजदीकी एक अधूरे निर्माण वाले घर मे घसीट कर ले गया तथा बेरहमी से दुष्कर्म किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News