घरवालों की इस बात पर युवक ने काट डाला अपना लिंग

Thursday, Oct 27, 2016 - 12:29 PM (IST)

संयुक्त अरबः संयुक्त अरब अमीरत में रहने वाले एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खलीज टाइम्स के मुताबिक युवक पहले से शादीशुदा है और उसके घर वाले दूसरी शादी के लिए उस पर दबाव बना रहे थे जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए 3  घंटे तक युवक की सर्जरी की। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक युवक की पत्नी और 2 बेटियां स्वदेश लौट गए हैं।

पुलिस ने बताया  कि प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।  हादसे के बाद लड़के के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह भाई का कटा हुआ प्राइवेट पार्ट एक प्लास्टिक के बैग में लेकर अस्पताल पहुंचा था। बाद में युवक के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टरों को सौंप दिया।

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पहले तो पीड़िता ने सर्जरी करवाने से मना कर दिया था लेकिन बाद में भाई के मनाने पर मान गया। उन्होंने आगे कहा कि हमने प्राइवेट पार्ट के लिए कई सर्जरी की। लेकिन इस केस में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा कि युवक के शरीर से अलग हुए हिस्से को प्लास्टिक बैग में लाना। डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युवक को मानसिक रोगों के इलाज की सलाह दी है।
   


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Advertising