इस 10 साल के बच्चे ने सड़क पर दिखाई एेसी बहादुरी, पूरी दुनिया में हो गया फेमस

Saturday, Aug 26, 2017 - 01:59 PM (IST)

जकार्ता: एक छोटे से सांप को देखकर लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, वहीं इस छोटे से बच्चे ने जब सड़क पर चलते एक 10 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया तो सारी दुनिया देखती ही रह गई।

इंडोनेशिया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इंडोनेशिया में भीड़ भरी सड़क पर एक 10 फीट लंबा अजगर अचानक ना जाने कहां से आ गया। इतने भारी भरकम अजगर को देखकर सड़क पर चल रहा ट्रैफिक एकदम से थम गया। लोग इस सोच में पड़ गए कि कैसे इस अजगर से पीछा छुड़ाएं जाए। तभी अचानक करीब 10 या12 साल का एक लड़का वहां आ पहुंचा और अजगर को पकड़ने की कोशिश करने लगा।

वह अजगर के चारों ओर घूम घूम कर अनोखा नागिन डांस करने लगा और उसे दबोचने की कोशिश करने लगा। तब काफी देर की मशक्कत के बाद इस बच्चे ने इस  अजगर के मुंह को हाथों से दबोच लिया। इस बच्चे की बहादुरी और अनोखे स्टाइल ने उसे सोशल मीडिया स्टार बना दिया।

 

 

Advertising