दुनिया में एेसे लाेग भी रहते है, यकीन कर पाना हाेगा मुश्किल!(Pics)

Saturday, Nov 05, 2016 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनियाभर में आए दिन कई ऐसे अजीबोगरीब मामले सुनने को मिलते हैं, जिन पर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता है। ये एेसे मामले है, जिनके बारे में सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये सच है। भारत सहित दुनियाभर में ऐसे लोग है, जिनकी जिंदगी अजीब है। इनके बारे में जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। हम आपको एेसे ही कुछ लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

जानें काैन हैं ये लाेगः-

1) स्टॉकिंग कैट:
डेनिस एवनर, को लोग अक्सर बिल्ली समझते हैं। उन्होंने खुद को इस तरह डिजाइन करवा लिया है कि वो बिल्ली जैसे ही दिखने लगे हैं। 

2) 0% फैटः टॉम स्टेनीफोर्ड एक एेसा शख्स है, जाे Myelodysplastic PRELEUKEMIC सिंड्रोम से ग्रस्त है, जिसकी वजह से उसके शरीर में शून्य प्रतिशत चर्बी है, जोकि उन्हें दूसरों से अलग करती है। 

3) मिशेल कोबकेः महज 16 इंच की कमर वाली मिशेल कोबके के नाम दुनिया की सबसे पतली कमर का रिकॉर्ड है। कोबके की कमर कैटवॉक करने वाली मॉडल्स से भी अधिक पतली है। 

4) सबसे बड़े हिपः मिकेल रुफिनेली दुनिया की सबसे बड़ी हिप वाली महिला हैं। इनका हिप 8 फीट है, जिसकी वजह इनकी लाइफ कई परेशानियां भी आती हैं। इनके 4 बच्चे हैं।

5) मैंडी सेलर्सः एक विचित्र बीमारी से जूझ रही मैंडी के एक पैर का वजन जरूरत से ज्यादा है और जब इस पैर को काटते हैं तो वह दोबारा अपने आप उगने लगता है।

6) चेहरे पर बड़ा ट्यूमरः  पुर्तगाल में रहने वाले जोस मेस्टर के चेहरे पर शुरूआत से ही बड़ा ट्यूमर का गुच्छा है। 

7) वै‌लेरिया लुक्यानोवा: 29 साल की यह लड़की बिल्कुल बार्बी जैसी दिखती है। पहली बार देखने पर उसे पहचान पाना काफी मुश्किल है।  

8) तीन स्तनाें वाली महिलाः जेस्मिन नामक इस महिला ने अपने शरीर पर तीसरा स्तन इंप्लांट करवाया है। इसके लिए उसने 20 हजार डॉलर का खर्चा किया। तीसरा स्तन लगवाने के लिए जेस्मिन के पेट से मांस निकालकर उसे स्तर के रूप में सीने के बीचों बीच प्रत्यारोपित किया गया। 

9) सबसे लंबी दुल्‍हनियाः ब्राजील की उभरती हुई मॉडल एलिसैनी दा क्रूज सिल्‍वा की लंबाई 6 फुट 8 इंच है और वह तीन साल से भी ज्‍यादा वक्‍त से 5 फुट 4 इंच लंबे फ्रांसिनाल्‍डो दा सिल्‍वा के साथ डेट कर रही हैं। दोनों के प्यार के बीच उनका कद बिल्कपल भी दीवार ना बना।

Advertising