नीदरलैंड में मनाया गया योग दिवस उत्सव

Sunday, Jun 16, 2019 - 09:51 PM (IST)

द हेगः नीदरलैंड के प्रतिष्ठित डैम स्क्वायर के रॉयल पैलेस के सामने बड़ी संख्या में लोग योग उत्सव में हिस्सा लेने आए। इस उत्सव में डच आर्म्ड फोर्सेज के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। नीदरलैंड के इतिहास में यह सबसे बड़ा योग उत्सव है। भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया।

हिमाचल के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, नीदरलैंड में भारतीय दूत वेणु राजामोनी, क्रिकेटर सुरेश रैना, नीदरलैंड के अभिनेता मॉडल, फोटोग्राफर मिकी होगेंदिज ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। भारत से संबंधित पहली बार कोई कार्यक्रम डैम स्क्वायर पर आयोजित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी।

 

Pardeep

Advertising