यमन:  हवाई हमले में 47 लोगों की मौत

Sunday, Oct 30, 2016 - 11:51 AM (IST)


अदन: सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में यमन में 47 लोगों की मौत हो गई । ये हमले पश्चिमी बंदरगाह होदेदा के उस इलाक़े पर किए गए जो हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। मारे जाने वालों में कई विद्रोहियों समेत आम नागरिक भी शामिल हैं। यमन में हूती विद्रोहियों 2014 से सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनका कई शहरों पर नियंत्रण है। अरब गठबंधन यमन के र्वासित राष्ट्रपति को फिर से सत्ता दिलवाने के लिए हूतियों पर हमले कर रहा है।

इस बीच यमन के राष्ट्रपति ने इन हमलों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह प्रस्ताव यू.एन. के राजदूत इस्माइल ओल्ड शेख अहमद द्वारा दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से छिड़े इस युद्ध में अब तक करीब सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसमें आम नागरिक भी शामिल हैं।

हवाई हमलों में नागरिकों की मौतों को लेकर अरब गठबंधन की कई बार आलोचना हो चुकी है। इसी महीने राजधानी सना में एक कब्रगाह पर हुए हवाई हमले में 140 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। बाद में अरब गठबंधन ने कहा था कि गलत सूचना मिलने की वजह से हमला हुआ था।

Advertising