3 बातों से बर्बाद हो गया साल 2017 : पोप फ्रांसिस

Monday, Jan 01, 2018 - 03:04 PM (IST)

वॉशिंगटनः साल 2017 के आखिरी संदेश में पोप फ्रांसिस ने कहा कि 2017 का साल लड़ाई, झूठ और अन्याय से बर्बाद हो गया। उन्होंने लोगों गुजारिश कि वे अपने के काम की जिम्मेदारी लें। साल के आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने एक शहर में शाम की प्रार्थना के बाद आयोजित  सभा में कहा कि 2017 में मानवता के साथ खिलवाड़ किया गया। मानवता घायल हो गई । ऐसा झूठ के बढ़ते बोलबाले, मौत के खेल (युद्ध) और अन्याय के कारण हुआ है।

पोप फ्रांसिस ने कहा कि कई और करण भी रहे जिनसे मानवता, समाज और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा। भगवान इस सृष्टि और हमारे  साथ कुछ करे कि इससे पहले हमें इसकी जिम्मेदारी ले लेनी चाहिए। हालांकि पोप ने अपने भाषण के दौरान किसी भी ऐसी घटना का नाम नहीं लिया जो 2017 में ही घटी हो।

हालांकि अप्रैल में उन्होंने सीरिया में इस्तेमाल हुए रसायनिक हथियारों और उससे तबाह हुए हजारों लोगों पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा नरसंघार स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। उन्होंने हाल में 2017 में म्यामांर का भी दौरा किया था जहां कथितरूप से 6 लाख रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर कर दिया गया है।

Advertising