यह लड़की बनेगी दुनिया की सबसे लंबी दुल्‍हन(Pics)

Wednesday, Aug 09, 2017 - 05:15 PM (IST)

ब्राजील: दुनिया में लंबे लोगों के कई किस्से सामने आते हैं। किसी की हाइट 7 फुट तो कोई 8 फुट लंबा होता है। ब्राजील की रहने वाली एलिसैनी डा क्रूज सिल्‍वा(20) की बात करें तो उनकी हाइट 6 फुट 8 इंच है। इनकी हाइट देख हर कोई हैरान रह जाता है।वह बहुत जल्‍द शादी करने वाली हैं। 

पेशे से कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर फ्राकिनाल्‍डो ने पहली नजर में ही एलिसैनी को पसंद कर लिया था। लेकिन एलिसैनी का पति उनकी तरह लंबा नहीं बल्कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से एक फुट 4 इंच छोटे हैं। एलिसैनी और फ्राकिनाल्‍डो की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्‍टिंग है। करीब तीन साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लंबी दुल्‍हन बन जाएंगी। 


जानकारी मुताबिक, एलिसैनी पिटुएरी ग्‍लैंड से पीड़ित हैं जिसके चलते उनकी हाईट लगातार बढ़ती गई। एलिसैनी को अपनी हाईट के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एलिसैनी ने मॉडलिंग में भी करियर बनाने की कोशिश की लेकिन उनकी ओवर हाईट के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। 

Advertising