एफिल टॉवर की सीढ़ी का टुकड़ा करोड़ों में नीलाम

Saturday, Nov 26, 2016 - 03:36 PM (IST)

पेरिस:फ्रांस के एफिल टॉवर की घुमावदार सीढ़ी का एक टुकड़ा मंगलवार को नीलाम किया गया।इसकी कीमत 5,51,620 डॉलर(करीब 3.77 करोड़ रुपए)लगाई गई।इसे एक एशियाई संग्रहकर्ता ने खरीदा।


लंदन के आर्टकुरियल ऑक्शन हाऊस ने बताया कि 14 कदमों की यह सीढ़ी 2.6 मीटर लंबी है।यह 1889 में निर्मित पेरिस के ऐतिहासिक 'फ्रेंच आयरन लेडी' की दूसरी और तीसरी मंजिलों जुड़ी हुई थी।ऑक्शन हाउस के अनुसार इसके विभिन्न खंडों को पूरे विश्व के प्रतिष्ठित स्थलों पर प्रदर्शित किया गया है।जिसमें से एक टुकड़े को जापान के यामानाशी में फाउंडेशन योइशी और अन्य को न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा चुका है।
 

Advertising