दुनिया के सबसे माेटे बच्चे की जिंदगी में अाया बड़ा बदलाव!(Pics)

Friday, Aug 26, 2016 - 06:30 PM (IST)

जकार्ताः दुनिया के सबसे मोटे (heaviest) बच्चे का खिताब इंडोनेशिया में रहने वाले 10 साल के आर्या परमाना काे मिला। हालांकि यह उसके लिए खुशी नहीं बल्कि चिंता का विषय बन गया, क्योंकि उसे यह डर सताने लगा कि कहीं तेजी से बढ़ते वजन की वजह से जल्द ही उसकी माैत ना हाे जाए।

आर्या का वजन पहले 200 किलोग्राम था। लेकिन व्यायाम और अच्छे खानपान की वजह से उसने अपना 5 किलाे वजन कम कर लिया है। वह अब अासानी से चल फिर सकता है। जबकि पहले वह इतना माेटा था कि सारा दिन बैड पर ही लेटा रहता था। अब उसे उम्मीद है कि वह जल्द ही स्कूल जा सकेगा। 

बता दें कि पहले आर्या दिन में पांच बार खाना खाता था। उसकी डाइट में चावल, मछली, बीफ, वेजिटेबल सूप जैसी चीजें शामिल थे, जाेकि दो लोगों काे भरपेट खाने के लिए काफी थी। यहीं नहीं, आर्या के माेटापे का अंदाजा अाप इस बात से लगा सकते है कि उसके माप के कपड़े भी नहीं मिलते थे, जिस वजह से उसे सिर्फ एक कपड़े काे लपेटकर ही रहना पड़ता था। उसके स्वास्थ्य के डर से उसके माता-पिता ने आर्या की डाइट कम करने का फैसला लिया है और इसी का नतीजा है कि उसका वजन कम हाे रहा है। 

Advertising