पूरी दुनिया में क्रिसमस के जश्न की धूम, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tuesday, Dec 25, 2018 - 03:53 PM (IST)

लंदनः पूरी दुनिया में आज क्रिसमस का जश्न की धूम है।  दुनियाभर से हजारों श्रद्धालु ईसा मसीह का जन्मस्थान माने जाने वाले बेथलेहेम पहुंचे। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी में रात 12 बजे विशेष प्रार्थना की। तस्वीरों में देखें कैसे पूरी दुनिया में मनाया गया क्रिसमस का जश्न।

रोम के वेटिकन सिटी में बेबी ईसा मसीह के पैरों को चूमते पोप फ्रांसिस। क्रिसमस पर संबोधित करते हुए पोप फ्रांसिस ने कहा कि लोगों को लालच छोड़कर चीजें बांटने और देने को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए।

लंदन में  क्रिसमस  सजाए गए एक शहर का दृश्य। 
सांता क्लॉज की वेशभूषा में ईसा मसीह के जन्मदिन का जश्न मनाती इसजराइली अरब बच्चियां।

वेनिस के ग्रांड कनाल में सांता क्लॉज की वेशभूषा में बोटिंग करते लोग।फ्रांस के बियारिट्स में स्विमिंग ग्रुप पोलर बियर्स क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए।

मलेशिया के एक मॉल में सांटा क्लॉज के साथ पोज लेते बच्चे।

कोरिया में निकाली गई क्रिसमस परेड। 

भारत में क्रिसमस पर निकाली गई परेड में सांता की वेषभूषा में हिस्सा लेते लोग।

Tanuja

Advertising