1 फरवरी को पद छोड़ेंगे विश्व बैंक प्रमुख किम

Tuesday, Jan 08, 2019 - 12:13 AM (IST)

वॉशिंगटन: विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम ने एक फरवरी से पद छोडऩे की घोषणा की। उन्होंने सोमवार को इसकी जानकारी दी। किम छह साल से अधिक समय से इस पद पर हैं। 

विश्वबैंक का अध्यक्ष हमेशा अमेरिकी नागरिक होता है, जिसे अमेरिका द्वारा मनोनीत किया जाता है। अमेरिका इस बहु-पक्षीय वित्तीय संस्थान में सबसे बड़ा हिस्सेदार है। किम ने कहा कि विश्वबैंक के अध्यक्ष के रूप में सेवा देना मेरे लिए बहुत गौरव की बात है। विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टालीना जॉर्जिवा एक फरवरी से किम की जगह अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी।     

Advertising