जनता के लिए खोला दुनिया का सबसे लंबा व खतरनाक ''कांच का पुल

Sunday, Dec 24, 2017 - 04:49 PM (IST)

बीजिंगः चीन ने पर्यटन को बढ़ावा देने और एडवेंचर पैदा करने के लिए जमीन से 218 मीटर ऊपर कांच का पुल बनवाया है।  चीन के हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में स्थित दुनिया का सबसे लंबा शीशे का यह पुल  आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना बन चुका यह पुल अब पूरी तरह बनकर तैयार है।

जानकारी के मुताबिक इस पुल की लंबाई 488 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। इस पुल की विशेषता है इसका बुनियादी ढ़ांचा. ऊंचाई पर लोगों में रोमांच पैदा करने के लिए इसे मजबूत और पारदर्शी कांच का इस्तेमाल कर बनाया गया है। पुल में 1077 पारदर्शी शीशे लगे हैं जो चार सेंटीमीटर मोटे हैं. शीशे के कुल टुकड़ों का वजन करीब 70 हजार किलोग्राम हैं। 


चीनी मीडिया पीपल्स डेली, चाइना ने अपने फेसबुक पेज पर 22 दिसंबर को इस पुल का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो के मुताबिक पुल को 2,000 लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि पुल पर एक समय में केवल 500 लोग ही रह सकेंगे। वीडियो में शेयर की गई जानकारी के अनुसार आज (रविवार) इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Advertising