इन 5 देशों से दुनिया अंजान, एक देश में हैं सिर्फ 27 लोग

Sunday, Oct 30, 2016 - 04:32 PM (IST)

 लंदन: इस दुनिया में कई ऐसे जगह हैं जिन्हें एक देश का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इन देशों का अपना इतिहास, अपना कल्चर, अपनी मान्यताएं और सीमित जनसंख्या है। इनका अपना झंडा, अपने नियम और अपनी मुद्रा तक है। इनमें से कई जगह तो पासपोर्ट तक की सुविधा दी जाती हैं, फिर भी यूनाइटेड नेशन ने इन्हें एक अलग देश घोषित नहीं किया। आपको बता दें कि यूएन के घोषित करने के बाद ही किसी जगह को देश होने का दर्जा मिलता है। 
जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में 

1.फ्रीटाउन क्रिस्टियाना
इसे फ्रीटाउन क्रिस्टियाना के नाम से  भी जाना जाता है, जो डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन का एक हिस्सा है। यह 24 हैक्टेयर में फैला है जिसमें 850 परिवार रहते हैं। सरकार के चेताने पर इसे अप्रैल में बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इसे फिर से खोल दिया गया था। इसका निर्माण 1971 में कराया गया था, जिसके बाद डेनिश सरकार और पब्लिक के बीच काफी विवाद हुआ था। यहां रह रहे लोगों के नियम के मुताबिक यहां सैल्फी लेने पर मनाही है।

2.क्रीमिया 
ब्लैक सी के उत्तरी किनारे पर स्थित क्रीमिया 27 हजार वर्ग किमी में फैला है। क्रीमिया पर 1783 में रूस ने कब्जा कर लिया था। दूसरे विश्व युद्ध में क्रीमिया ने इस पर कब्जा कर लिया था और 1991 में यूक्रेन का हिस्सा घोषित कर दिया था। हालांकि रूस ने 2014 में फिर से इसपर कब्जा कर लिया था। 

3.रिपब्लिक ऑफ लकोटा
अमरीका के मध्य में स्थित रिपब्लिक ऑफ लकोटा में 1 लाख से भी ज्यादा लोग रहते हैं। यहां के लोगों का संघर्ष 18 वीं शताब्दी में शुरू हुआ था, जब उन्होंने अमरीकी सरकार से एक समझौता किया था। इसके मुताबिक यहां के लोगों को सिर्फ Black Hills में ही रहने का अधिकार था। इस समझौते के बाद सरकार ने लगभग 2 दशक तक यहां लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया। हालांकि सरकार को 1998 में एक बयान जारी करके माफी मांगनी पड़ी थी।
 
4.सीलैंड 
इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है। इसे ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बनाया था, यहां फिलहाल कुल 27 लोग रहते हैं। सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) ही है।

5.बेरोटसीलैंड:
यह देश नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, अंगोला और जाम्बिया के बीच स्थित है और यहां  पर 35 लाख लोग रहते हैं,  । यहां 20 अलग-अलग जातियों के लोग एक साथ रहते हैं। ये लोग अपनी अलग ही भाषा बोलते हैं। कहा जाता है कि इसकी खोज 500 साल पहले Queen Mbuywamwambwa ने की थी। 1889 में इसे एक राज्य का दर्जा दिया गया था। दिलचस्प बात यह थी कि यहां की खानों में हीरा पाया जाता था, जिसे 1989 से ही यूरोप बेचा जाने लगा था।

Advertising