इन महिलाओं ने की एेसी करतूत, वीडियो देख रह जाएंगे दंग !

Wednesday, Mar 08, 2017 - 01:43 PM (IST)

नई दिल्ली: आम तौर पर लोग महिलाओं को संदेह की नजर से नहीं देखते हैं। उनके ऊपर लोगों को जल्दी शक नहीं होता, लेकिन औरतों की जो तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे।  कपड़े की दुकान में महिलाओं की इस शातिर करतूत को देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिस तरीके से महिलाओं ने दुकानदार को लाखों का चूना लगाया उसे देखकर कोई भी शक नहीं कर पाएगा कि महिलाएं इतनी शातिर भी हो सकती हैं।

वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन एक बार फिर से इन शातिर महिलाओं की चोरी का तरीका वायरल हो गया है। कपड़े के दुकान में महिलाओं के समूह ने इतनी सफाई से दुकानदार को चूना लगाया कि किसी को खबर तक नहीं हुई, लेकिन उनकी ये करतूत दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।  


वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये 3 महिलाओं का ग्रुप दुकान में कपड़े खरीदने के मकसद से दाखिल होता है और कपड़े खरीदने के बहाने लाखों का समाना लेकर चपत हो जाता है। समूह की 2 महिलाएं बारी-बारी से अपने साड़ी के नीचे नए कपड़ों का बंडल डाल लेती हैं और दुकानदार को झांसा देकर वहां से निकल जाती हैं। काउंटर पर खड़ी महिला को इस बात का अंदाजा नहीं लग पाता है कि तीनों महिलाओं ने उसे लाखों का चूना लगा दिया है।
 

Advertising