यहां कभी नहीं नहाती महिलाएं, फिर भी मिला खूबसूरती का ये दर्जा ! (देखें तस्वीरें)

Thursday, Jan 19, 2017 - 03:47 PM (IST)

नार्थ नामीबियाः दुनिया में कई ऐसे आदिवासी क्षेत्र है जहां रहने वाले लोगों के रिवाज भी अनोखे होते हैं। अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में एक ऐसा ही आदिवासी समाज रहता है। यहां रहने वाले हिम्बा जनजाति की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। फिर भी इन महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाओं का दर्जा दिया जाता है।

कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं। हिम्बा जनजाति की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि इस जनजाति की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास तरीका है।

हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की बजाय खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को तरोताजा रखती हैं। वे ऐसा इसलिए करती हैं ताकि उनसे बदबू ना आए। इस समाज की महिलाएं अपनी बॉडी स्किन को धूप से बचाने के लिए एक खास तरह का लोशन लगाती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के धूल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट के धूल की वजह से उनके शरीर की त्वचा का रंग लाल हो जाता है।ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के आक्रमण से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।

 

Advertising