इस देश में ड्राइविंग के लिए तरसती हैं महिलाएं

Saturday, Dec 16, 2017 - 05:11 PM (IST)

रियाद: सऊदी अरब दुनिया भर में मशहूर है। काम करने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं और अधिकतर लोग तेल और सर्विस सेक्टर में काम करते हैं। सऊदी अरब में दुनिया का सबसे ज्यादा तेल का भंडार है। सऊदी अरब के घावर क्षेत्र को तेल के लिए सबसे ज्यादा बड़ा माना जाता है। माना जाता है कि यहां पर 75 अरब बैरल तेल उपलब्‍ध है। एक अनुमान के मुताबिक ओलपिंक साइज के स्वीमिंग पुल को 660,253.09 गैलन तेल डाला जा सकता है।


सबसे ज्यादा होता है ऊंटों का कारोबार
बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक दुनिया में सबसे बड़े रेगिस्तान के मामले में सऊदी अरब 13वें नंबर पर है। इस रेगिस्तान का आकार 8,30,000 स्‍क्वायर मील क्षेत्रफल है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सबसे ज्यादा ऊंटों का कारोबार होता है। रेडंम हिस्ट्री के मुताबिक हर दिन वहां पर 100 ऊंटों की नीलामी होती हैं। 


महिलाओं को नहीं है ड्राइविंग करने की इजाजत 
सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत नहीं है। दरअसल, यहां पर महिलाओं को कार चलाने के लिए लाइसेंस ही जारी नहीं किए जाते हैं। सऊदी अरब में 54.4 फीसदी महिलाएं 20.8 फीसदी पुरुष साक्षर नहीं हैं। यहां महिलाओं के साथ होने वाले इस व्यवहार की आलोचाना विश्वभर में की जाती है। 

 

Advertising