महिला ने चुराया पैकेट, पैकिंग खोली तो उड़ गए होश (देखें वीडियो)

Saturday, Nov 24, 2018 - 06:19 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला को किसी का पैकेट चुराने की घटना जिंदगी भर याद रहेगी। एक्शन न्य़ूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने शैली ड्रेवीज के घर के बाहर से उनका पैकेट चुरा लिया। कुछ देर बाद महिला ने उस पैकेट को खोल के देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, महिला ने कोई कीमती वस्तु होने के लालच में पैकेट को चुराया था, लेकिन उसमें से कीड़े निकलने पर वह हैरान रह गई। 

दरअसल, हुआ यूं कि शैली ने ये कीड़े अपने बेटे के पालतु ब्रीडेड ड्रेगन (एक प्रकार की छिपकली) के लिए मंगवाए थे। जैसे ही उनका ऑर्डर आया तो अज्ञात महिला ने उस पैकेट को शैली के दरवाजे के बाहर से उठा लिया। कुछ देर बाद जैसे ही उसे पता चला कि इसमें कीड़े हैं, उसने पैकेट सड़क पर फेंक दिया। 
सड़क पर फेंके पैकेट को शैली के पड़ोसी ने देख लिया और उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद शैली ने सीसीटीवी का फुटेज शेयर करते फेसबुक पोस्ट लिखी और लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा। 

Tanuja

Advertising