चलती कार की छत पर महिला की हरकत से लोग हुए हैरान (video viral)

Tuesday, Jun 27, 2017 - 05:59 PM (IST)

बीजिंगः इ‍न दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी कार की छत पर बैठी हुई है। अब  आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्‍या है। आपको जानकार हैरानी होगी कि ये कार चल रही थी। जी हां, यह विचित्र घटना चीन  के निंग्स्या में हुई थी। दूसरी कार में बैठे एक यात्री ने यह वीडियो शूट किया, जो सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया।

शंघाईवादी के मुताबिक, वायरल फुटेज के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने और महिला को ट्रैक करना शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला पर 10 युआन का जुर्माना लगाया है। मीडिया की मानें तो यह एसयूवी कार 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जिसमें महिला कर की छत पर बैठी हुई नजर आ रही थी। इतना ही नहीं महिला कार पर बैठ कैमरे को देखकर मुस्‍कुरा भी रही थी।

Advertising