पादरी की इस टिप्पणी पर मोटी लड़की को आया गुस्सा, स्टेज पर आकर पटक दिया नीचे (देखें वीडियो)

Saturday, Jul 20, 2019 - 02:30 PM (IST)

सिडनीः एक पादरी को मोटी लड़कियों के बारे में अपने खास विचार देने पर शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ गया। एक कार्यक्रम में जब स्टेज पर पादरी ने मोटी लड़कियों पर टिप्पणी की तो वहां उपस्थित एक लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने स्टेज पर आकर पादरी को नीचे पटक दिया। मारकेलो रोसी (Marcelo Rossi) एक फेमस पादरी हैं जो ब्राजील के रहने वाले हैं"।

 

एक सभा के दौरान वो भाषण दे रहे थे। तभी उन्होंने एक विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा मोटी लड़कियां स्वर्ग में नहीं जाती।& इसी बीच एक लड़की उठकर स्टेज पर आई और उसने पीछे से आकर पादरी को धक्का दिया और सीधे स्टेज से नीचे गिरा दिया ।

 

यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। यह घटना ब्राजील के साओ पाउलो की है। लड़की के इस रिएक्शन से जहां पादरी सकपका गया और शर्मसार हो गया वहीं स्टेज पर उपस्थित अन्य पादरी व मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

 कहा जा रहा है कि वो लगभग 50,000 लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां मौजूद हर आदमी शॉक्ड हो गया। बाद में Rossi उठे और उन्होंने कहा कि वो ठीक हैं। उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। बस घुटने पर थोड़ा दर्द है। इस वीडियो के वायरल होने पर लोग पादरी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लड़की की इस हरकत को लोग सही ठहरा रहे हैं और उसको हीरो की तरह मान रहे हैं।

Tanuja

Advertising